{"_id":"69a5750221e1fd89650b4011","slug":"video-holi-puja-was-celebrated-with-great-pomp-in-gohana-sonipat-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में धूमधाम से हुआ होली पूजन, बच्चों और महिलाओं ने निभाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में धूमधाम से हुआ होली पूजन, बच्चों और महिलाओं ने निभाई परंपरा
रंगों और खुशियों का त्योहार होली शहर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। होली के पावन अवसर पर सोमवार को गोहाना के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं और बच्चों ने होली पूजन किया। गोधूलि बेला में परंपरा अनुसार होलिका दहन किया जाएगा।
होली का त्योहार सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी पुरानी परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है। करीब सवा महीने पहले मोहल्लों में होली का डांडा गाड़ा जाता है। होली के दिन महिलाएं और बच्चे वहां इकट्ठा होकर पूजा करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
सोमवार सुबह से ही कई स्थानों पर महिलाएं थाली में रोली, चावल, फूल और गुड़ लेकर पहुंचीं। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने होली के चारों ओर परिक्रमा की और बड़ों का आशीर्वाद लिया।
शाम को गोधूलि के समय विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। मान्यता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके पीछे भक्त प्रह्लाद की कथा जुड़ी है, जो हमें सच्चाई और विश्वास की सीख देती है।
गोहाना में आज रात कई स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहर में त्योहार को लेकर खास रौनक बनी हुई है और बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी हुई है।
होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं और पुरानी नाराजगियां भूलकर नई शुरुआत करते हैं। गोहाना में भी इसी भावना के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।