Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Gohana, Sonipat, a bus driver returned a wallet belonging to an elderly man that was found on the bus, setting an example of honesty.
{"_id":"69871364efe0c696150dfe84","slug":"video-in-gohana-sonipat-a-bus-driver-returned-a-wallet-belonging-to-an-elderly-man-that-was-found-on-the-bus-setting-an-example-of-honesty-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में बस में मिला बुजुर्ग का पर्स ड्राइवर ने लौटाया, ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में बस में मिला बुजुर्ग का पर्स ड्राइवर ने लौटाया, ईमानदारी की मिसाल
सफीदों से गोहाना आ रही रोडवेज बस में उरलाना से चढ़े बुजुर्ग यात्री का पर्स बस चालक की ईमानदारी से वापस मिल गया। रिठाल गांव के चालक रामनिवास को बस में पर्स मिला था, जिसे उन्होंने सुरक्षित संभाल कर रखा।
हाट गांव निवासी दयानंद उरलाना से बस में सवार हुए थे। टिकट लेने के बाद पर्स जेब में डालते समय उनसे गलती हो गई और पर्स नीचे गिर गया। गोहाना बस स्टैंड पर बस खाली होने के बाद जब चालक रामनिवास बस से उतर रहे थे, तो उनकी नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स उठा कर संभाल लिया।
कुछ देर बाद बुजुर्ग दयानंद पर्स ढूंढते हुए बस स्टैंड पहुंचे। चालक रामनिवास ने उन्हें पर्स वापस लौटा दिया और अपना फर्ज निभाया। पर्स में रुपये और जरूरी कागजात थे। पर्स वापस मिलने पर बुजुर्ग ने रोडवेज कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।