Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Manisha Dahiya was welcomed in the felicitation ceremony organized in village Nahari of Sonipat
{"_id":"676bf6be6abfeea83b046d4c","slug":"video-manisha-dahiya-was-welcomed-in-the-felicitation-ceremony-organized-in-village-nahari-of-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत के गांव नाहरी में आयोजित सम्मान समारोह में मनीषा दहिया का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत के गांव नाहरी में आयोजित सम्मान समारोह में मनीषा दहिया का किया स्वागत
महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में पदक जीतकर लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया के स्वागत में गांव नाहरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया है। मनीषा 7 से 15 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में आयोजित जूनियर एशिया कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही।
प्रशिक्षक कुलदीप सिवाच ने बताया कि बुधवार को आयोजित हुए सम्मान समारोह में पहले मनीषा दहिया को खुली जीप में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर नाचते गाते हुए मनीषा का स्वागत किया। साथ ही खेल प्रेमियों ने मनीषा को फूल व रुपयाें की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया को ग्रामीणों सम्मान में नगद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। समारोह में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता गांव नाहरी के रवि दहिया ने भी शिरकत की। उन्होंने मनीषा दहिया को बधाई दी। मनीषा दहिया ने जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने प्रतियोगिता में एक गोल भी दागा था। पिता नफे सिंह ने बताया कि बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था। मां चंद्रवती बताया कि मनीषा का चयन महिला हॉकी लीग में दिल्ली की टीम ने अपने दल में शामिल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।