{"_id":"676b9d1b3fcc701a8901c8da","slug":"video-raebareli-sathagathha-halta-ma-natha-ma-dab-yavaka-cara-yavaka-ka-bhathara-sa-bca-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा युवक, चार युवकों की बहादुरी से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा युवक, चार युवकों की बहादुरी से बची जान
रात के लगभग तीन बजे थे, हल्की बारिश हो रही थी तभी गंगा नदी की धारा से बचाओ बचाओ हम डूब रहे हैं की आवाज लोगों ने सुनी। गांव के लोगों ने टार्च की रोशनी से देखा तो एक युवक नदी में बह रहा था। कड़कड़ाती ठंड व बारिश के बावजूद चार युवक नाव लेकर नदी में उतरे और उसे बाहर निकाला।
प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के राजघाट का रहने वाला रामनरेश पुत्र बाबूलाल अपने चार साथियों के साथ क्षेत्र के किसी गांव आया था। इस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में गिर गया और डूबने लगा। कुछ देर तक वह नदी की धारा में बहता रहा। बर्फीले पानी व बारिश के चलते वह हाथ पैर जकड़ गये। जान बचती न देख उसने बचाओ बचाओ की आवाज लगानी शुरू की।
गंगा नदी के किनारे पर बसे क्षेत्र के गोकना के पास वह पहुंचा तो गांव के रहने वाले व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने उसकी आवाज सुनी। गांव के लोगों को जगाया और उसे बचाने के लिए चार युवक नदी में उतरे। नाव के सहारे उसे नदी से बाहर लाए। युवक ठंड से कांप रहा था। कपड़े बदलवाकर आग से सेंकाई की गई। आराम मिलने पर उसने घर का नंबर बताया तो परिजनों को सूचना दी गई। वह यहां तक कैसे पहुंचा अभी नहीं बता पाया है। सेवा समिति के सचिव ने बताया कि उसकी हालत ठीक है। घर वाले सुबह यक पहुंचेंगे। उसके बाद सही जानकारी मिल पाएगी।
युवक को मिला जीवन
गांव के शैलैंद्र, सोमू अमित व गजानन की हिम्मत व उसे बचाने की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते मौत के करीब पहुंचे युवक को नया जीवन मिला। युवकों की इस दरियादिली की गांव के लोगों ने तारीफ की। युवकों ने बताया कि उसकी आवाज के सहारे बारिश व अंधेरे के बीच उसके पास नाव से पहुंचे उसे नाव में बिठाने के चक्कर में नाव भी डगमगा गई लेकिन किसी तरह हम लोग उसे लेकर बाहर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।