Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
memorandum was submitted to the Gohana SDM in Sonipat to implement the new UGC regulations.
{"_id":"6981f2901bdd07905b04d9b8","slug":"video-memorandum-was-submitted-to-the-gohana-sdm-in-sonipat-to-implement-the-new-ugc-regulations-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूजीसी का नया कानून लागू करवाने के लिए सोनीपत में गोहाना एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी का नया कानून लागू करवाने के लिए सोनीपत में गोहाना एसडीएम को ज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के एससी-बीसी युवा एकता मंच ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यूजीसी के नए कानून पर रोक लगाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। ज्ञापन में कहा गया कि यह कानून तुरंत और सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
इस मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि समाज में शोषण और जातिगत भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यूजीसी का नया कानून बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक बहन द्वारा आत्महत्या का मामला भी दुखद है। ऑन रिकॉर्ड आंकड़ों के अनुसार ऐसी घटनाएं 118 प्रतिशत तक बढ़ी हैं।
धर्मवीर प्रजापति ने मांग की कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 को बिना ढिलाई के लागू किया जाए। साथ ही जो ईपीटी कमेटी में एससी, बीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून का विरोध वही लोग करते हैं, जो कानून तोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।