{"_id":"67861e0b4d9e3879de0d426e","slug":"video-mla-pawan-kharkhauda-did-surprise-inspection-of-general-hospital-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में विधायक पवन खरखौदा ने किया सामान्य अस्पताल को औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में विधायक पवन खरखौदा ने किया सामान्य अस्पताल को औचक निरीक्षण
सोनीपत में विधायक पवन खरखौदा ने सोमवार को सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जांच की। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चैक करते हुए अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर अस्पताल में आए और छुट्टी के बाद ही अस्पताल से जाएं। अगर कोई भी समय से पहले अस्पताल से नदारद मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ईलाज के लिए आए लोगों से बातचीत करते हुए अस्पताल स्टॉफ को निर्देश दिए कि अस्पताल में ईलाज के लिए आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाएं और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे किसी भी समय अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं इसलिए अगर कहीं भी कोई कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल में किसी सुविधा या मशीन की जरूरत है तो एसएमओ सीधा उन्हें बताएं तुरंत उस सुविधा को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अनेक योजनाएं चलाई है, जिनका लाभ आज पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक का फ्री ईलाज करवाने के लिए केन्द्र सरकार ने आयुष्मान तथा हरियाणा सरकार ने चिरायु योजना की शुरुआत की है।
जिनके तहत जरूरत पडऩे पर जरूरतमंद परिवार अपना ईलाज अच्छे अस्पतालों में आसानी से करवा सकते हैं। इस मौके पर डॉ. धीरज, डॉ.नवीन, मोहित, गौरव अग्रवाल, नरेन्द्र जांगड़ा, जयपाल राणा, दीपक जांगड़ा, सुशील पाराशर तथा पवन शर्मा सहित अस्पताल का स्टॉफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।