बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwaris and Kanungos go on strike in Sonipat to protest technical glitches, leaving 2,370 files stuck.

सोनीपत: तकनीकी खामियों के विरोध में पटवारी-कानूनगो हड़ताल पर, 2370 फाइलें अटकी

Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:01 PM IST
Patwaris and Kanungos go on strike in Sonipat to protest technical glitches, leaving 2,370 files stuck.
सोनीपत। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं और डिजिटल फसल सर्वेक्षण की खामियों के विरोध में पटवारियों और कानूनगो ने वीरवार को हड़ताल शुरू कर दी। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्यों ने पुरानी तहसील परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल में जिले के 237 पटवारी और 15 कानूनगो शामिल रहे। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से पटवारखाने बंद रहे और करीब 2370 फाइलों का काम प्रभावित हुआ। पटवारखानों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। पटवारखाने बंद मिलने पर लोगों को परेशानी हुई। लोग अपने काम कराने के लिए पटवारियों के धरनास्थल पर पहुंचे। पटवारियों ने हड़ताल होने की बात कहकर उन्हें काम करने से मना दिया। काम न होने के कारण लोगों को परेशान होकर वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसोसिएशन के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण पांच अगस्त से शुरू होना था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी ऑनलाइन सर्वेक्षण में सामने आ रही तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया है। इसके कारण फसल सर्वेक्षण का काम प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण इंतकाल दर्ज करने में भी दिक्कत आ रही है। नए पोर्टल पर प्रॉपर्टी मालिकाें के हिस्से गलत दर्ज हो रहे हैं। बार-बार इंतकाल तब्दील हो रही हैं। पोर्टल की समस्या के संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इससे आम लोगों से जुड़े राजस्व कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पटवारी और कानूनगो ने सरकार से डिजिटल फसल सर्वेक्षण की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर करने व ऑटो म्यूटेशन पोर्टल को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य राज्याें की तरह निजी एजेंसी के माध्यम से डिजिटल फसल सर्वेक्षण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर राज्य वरिष्ठ सलाहकार संदीप धनखड़, जिला प्रधान प्रमोद कुमार, जिला सचिव विकास हुड्डा, कानूनगो विनय, रामदास सहित अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ा, 176 बाढ़ प्रभावित गांवों में टीमें तैनात, घाटों पर बढ़ाई निगरानी

20 Aug 2026

नवीन जयहिंद ने रोहतक डीसी की प्रतीकात्मक भर्ती के लिए लघु सचिवालय के बाहर की मुनादी

20 Aug 2026

फतेहाबाद में हड़ताली सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, शहर में रोष मार्च निकाल विधायक दौलतपुरिया को सौंपा ज्ञापन

20 Aug 2026

Video: लखनऊ में बड़ी वारदात, दुकान के मालिक बोले- मानस पसीने से भीगे थे

20 Aug 2026

VIDEO: डिवाइडर से टकराया ट्रक, 45 मिनट केबिन में फंसा रहा चालक

20 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: 20 अगस्त की काउंसलिंग के लेटर जारी, खाली सीटों पर दिसंबर तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा

20 Aug 2026

VIDEO: एलएलएम प्रवेश परीक्षा 23 को, एमएसडब्ल्यू की 24 अगस्त को

20 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: किसानों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

20 Aug 2026

जालौन: 58 दिन बाद सुलझी हत्या की गुत्थी: साढ़ू के भाई ने सिर पर डंडे मारकर की थी वृद्ध किसान की हत्या

20 Aug 2026

VIDEO: पैर से लिपटे सांप ने किसान को डसा, सांप को मार कर अस्पताल ले पहुंचा

20 Aug 2026

हमीरपुर: भवानी ठाकुर बोले- जब तक कुलपति नहीं आएंगे, तब तक भूख हड़ताल रहेगी जारी

सेमल के पेड़ को देखा और अलीगढ़ कमिश्नर ने लिख डाली उस पर पूरी किताब, अमर उजाला से खास बातचीत

20 Aug 2026

विधानसभा सत्र से पहले थावरचंद डामोर का सरकार पर हमला, आदिवासी मुद्दों पर उठाए सवाल

20 Aug 2026

ऊना: एडीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की शपथ

20 Aug 2026

नाहन: राजीव गांधी की जयंती पर डीसी कार्यालय में मनाया सद्भावना दिवस

20 Aug 2026

चक्कीमोड़ में हाईवे पर पहाड़ को रोकने में डबल सुरक्षा भी काम नहीं आई, हाइड्रोजन ग्रीन शीट भारी बारिश से फटी

20 Aug 2026

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थी को किया गया जागरूक

20 Aug 2026

पेपर लीक और भर्ती अनियमितता के खिलाफ निकाली गई साइकिल यात्रा

20 Aug 2026

जुबिली इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला, SP नॉर्थ ने किया संबोधित

20 Aug 2026

सर्पदंश के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचकर एंटीवेनम लगवाएं: डॉ. उमेश नारायण गुप्ता

20 Aug 2026

सेंट एंड्रयूज में एनई रेलवे और यूपी पुलिस के बीच रोमांचक मुकाबला

20 Aug 2026

कमिश्नर ने किया विरासत गलियारा का निरीक्षण

20 Aug 2026

खजनी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन की रियल टाइम निगरानी तेज

20 Aug 2026

DM दीपक मीणा ने किया जिला महिला हॉस्पिटल का निरीक्षण

20 Aug 2026

रेलवे के मिट्टी ढुलाई से बांसगांव में सड़क धंसी

20 Aug 2026

रीजनल स्टेडियम में मंडल स्तरीय कुश्ती टीम के लिए ट्रायल आयोजित

20 Aug 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई

20 Aug 2026

खोराबार के सिक्टौर स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर लगा

20 Aug 2026

चौरीचौरा के युवक की साउथ अफ्रीका में मौत, परिवार में मचा कोहराम

20 Aug 2026

15 हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

20 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed