Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Players showing their strength in the Kabaddi competition organized in Sonipat's village Lath
{"_id":"6784c983c493a7e9bf02d3d0","slug":"video-players-showing-their-strength-in-the-kabaddi-competition-organized-in-sonipats-village-lath","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत के गांव लाठ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत के गांव लाठ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखा रहे खिलाड़ी
सोनीपत के गांव लाठ स्थित दादा गाजी मर्द मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से करीब 20 टीमों ने प्रतिभागिता की है। कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि कृष्ण सरगथल ने शिरकत की। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं।
आयोजक भीम अवार्डी राजेश कुमार ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता प्रशिक्षक कंवर सिंह गुलिया व बली पहलवान की याद में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के दो भार वर्ग (36 व 47 किलो भार वर्ग) के मुकाबले कराए जा रहे हैं। जिसमें 36 किलो भार वर्ग में विजेता टीम को 51 सौ, उप विजेता को 31 सौ व 47 किलो भार वर्ग में विजेता टीम को 61 सौ, उपविजेता को 41 सौ रुपये से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी मुकाबले मिट्टी के मैदान पर आयोजित कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान राजबीर सरपंच, सिलकराम फौजी, श्रीभगवान, अनिल, भीम अवार्डी धर्म सिंह, रविंद्र व सुरेंद्र लाठ के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।