सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kavi sammelan in nahan

Sirmour News: हमें इस पर भी तुमसे प्यार क्यूं है हम नहीं समझे..., गजल से पाई दाद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:58 PM IST
kavi sammelan in nahan
सचित्र--(कृप्या दो फोटो लगाएं)
लीड़ खबर-पांच नंबर पेज
हमें इस पर भी तुमसे प्यार क्यूं है हम नहीं समझे..., गजल से पाई दाद
कलाधारा संस्था ने नाहन में आयोजित किया बहुभाषी जिला स्तरीय कवि सम्मेलन
उपनिदेशक हिमेंद्र बाली ने की अध्यक्षता, भुवन जोशी ने मंच संचालन से जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वफा तुम कर नहीं सकते समझ ये आ गया हमको, हमें इस पर भी तुम से प्यार क्यूं है हम नहीं समझे.., नासिर यूसुफजई ने इस गजल को तरन्नुम में सुनाकर दाद पाई। मौका था कलाधारा संस्था की ओर से नाहन में आयोजित बहुभाषी जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का।
भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर हिमेंद्र बाली ने की, जबकि वरिष्ठ कवि दीप चंद कौशल विशेष अतिथि रहे। मंच संचालन में भुवन जोशी ने शानदार ढंग से निभाते हुए कवियों को अंत तक बांधे रखा।
युवा अवंतिका ने सोबास ताखे, मैरी मां, मोंदिरा दा तौ पोत्ता.., मुकेश सहोत्रा ने आखरी पत्ता.., रिया पाल ने यूं तो लिखने का जज्बा नहीं रखती हूं.., कविता से कार्यक्रम का आगाज किया। नितिका ठाकुर ने मां यहां होती तो एक आंसू न आने देती.., सुनीता भारद्वाज ने आज रिश्ते सभी मौन हैं.., कविता सुनाई।
युवा अलीशा ने स्त्री हारी नहीं उसे हराया गया, क्या कहेंगे लोग, यह कह कर चुप कराया गया.., से दाद पाई। शायर जावेद उल्फत ने इश्क शिमला की बर्फबारी सा, कुछ बिखरना है, कुछ संवरना है.., अनंत आलोक ने तेरे रास्ते पे रख दी हैं दो आंखें, तू आए तो मैं ये आंखें उठाऊं.., और दीप राज विश्वास ने टूटे हैं दुश्मनों के भी हर बार हौंसले, उठता हूं हर कदम पे गिराने के बावजूद.., से रंग जमाया। पंकज तन्हा ने मंदिर से सरोकार है न मस्जिद से वास्ता, अपनी गरज को वहशी बने जा रहे हैं वो.., कविता सुनाई।
हिमेंद्र बाली ने इस कदर खामोशी का कहर है, अपने में ही डूबा हुआ शहर है, मिलते हैं लोग नकाब पहनकर, रिश्तों में जैसे घुल गया जहर है.., और दीप चंद कौशल ने जिंदगी के चार दिन हंस के तू गुजार ले, तू किसी से प्यार कर तू किसी से प्यार ले.., कविता सुनाकर तालियां बटोरीं।
मान्या गुज्जर ने उसे मुझसे मुहब्बत है मगर है नहीं बोलता, कैसे छोड़ दूं उसे वो न भी नहीं बोलता.., विजय रानी बंसल ने सपने देखे थे.., उषा गुज्जर ने प्रेम और सरला गौतम ने मेरे घर से आती है महक.., डॉ. ईश्वर राही ने दिसंबर जाता है जनवरी आता है, इसी तरह हर बार नया साल आता है.., प्रताप पराशर ने रिश्ते नाते सभी भुलाती, मदहोशी का प्याला हूं.., प्रभात कुमार ने कवि होने पर आत्म संतुष्टि देने वाले प्रसिद्धि पा सकते हैं.., कविता प्रस्तुत की।
प्रभात चौहान ने उमर ये मेरी बड़ी नासमझ है.., ऋतिक गौड़ ने कहते थे देंगे नौकरियां.., कविता सुनाई। धनवीर सिंह परमार ने सियासत से खेलना अच्छा नहीं होता.., कविता सुनाई।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : साहिब श्री गुरू गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाशोत्सव पर शहर निकला नगर कीर्तन

12 Jan 2025

VIDEO : शौक ने आस्ट्रेलिया पीआर युवक को करवाया पतंग बनाने का बिजनेस

12 Jan 2025

VIDEO : खनौरी बॉर्डर से अमर उजाला की रिपोर्ट

12 Jan 2025

VIDEO : कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जयंती

12 Jan 2025

VIDEO : प्रयागराज महाकुंभ स्नान जत्था बॉर्डर रवाना

12 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंड समाज ने की बैठक

12 Jan 2025

VIDEO : वार्षिक खिचड़ी मेले की तैयारी अंतिम चरण में

12 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : चोरी के बाइक सवार को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

12 Jan 2025

VIDEO : मोहब्बत में धोखा मिला तो युवक ने खुदकुशी कर ली

12 Jan 2025

VIDEO : किराए के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी

12 Jan 2025

VIDEO : छर्रा के कासगंज रोड पर बहन की शादी से पहले भाई का एक्सीडेंट, हुई मौत, बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

12 Jan 2025

VIDEO : सांसद खेल महाकुंभ-3 का सुजानपुर और नादौन में आगाज

VIDEO : लखनऊ में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

12 Jan 2025

VIDEO : विधायक अनुराधा राणा ने रा.व.मा.पा. लोसर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का लिया जायजा

12 Jan 2025

VIDEO : पानीपत में लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर सजा बाजार, खरीदारी तेज

12 Jan 2025

VIDEO : चंदौली में 17 लाख बिजली बिल बकाया रहने पर काटे 63 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

12 Jan 2025

VIDEO : सोनमर्ग में पीएम मोदी का स्वागत, जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन से जम्मू-कश्मीर में नया अध्याय

12 Jan 2025

VIDEO : हंगामे की भेंट चढ़ा पटपरा गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन

12 Jan 2025

VIDEO : खेत में मिला हिरन का शव... मुंह से निकल रहा था खून, वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया

12 Jan 2025

VIDEO : अनाथ बच्चों संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन, बच्चे बोले- हैप्पी बर्थडे दीदी

12 Jan 2025

VIDEO : अंबाला में टेलर की दुकान में लगी आग

12 Jan 2025

VIDEO : वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेले गए फाइनल मुकाबले

12 Jan 2025

VIDEO : कोरबा में फ्लोरामैक्स के खिलाफ महिलाओं ने किया चक्काजाम, मंत्री नेताम का रोका काफिला

12 Jan 2025

VIDEO : सुविधाएं न मिलने से कल्पवासियों में व्यवस्था के प्रति नाराजगी, कल से शुरू होने वाला है मेला

12 Jan 2025

Rajgarh News: कचरे के ढेर में मिली घर की लक्ष्मी, गले पर धारदार चीज के निशान, फरिश्ता बन पहुंची महिला आरक्षक

12 Jan 2025

VIDEO : कोरबा में फ्लोरामैक्स के खिलाफ महिलाओं ने किया चक्काजाम, पीड़ित संगठन कर्जमाफी की कर रहा मांग

12 Jan 2025

VIDEO : दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया, खुद हुआ चाकू का शिकार, खून देख भागा आरोपी; FIR

12 Jan 2025

VIDEO : बलिया के रिहायशी इलाके में सब्जी मंडी का विरोध, लोहिया मार्केट खोलने की मांग

12 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद में किशोरी को अगवा करने और मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद में मिनी मैराथन में दौड़े छात्र-छात्राएं

12 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed