Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Theft incidents continue unabated in Sonipat; electrical wires worth lakhs of rupees stolen from an under-construction house.
{"_id":"69871354595239770b05783b","slug":"video-theft-incidents-continue-unabated-in-sonipat-electrical-wires-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-an-under-construction-house-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में नहीं रुक रही चोरी की वारदातें, निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में नहीं रुक रही चोरी की वारदातें, निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी
जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला महानगर की इंडियन कॉलोनी का है, जहां चोरों ने निर्माणाधीन एक मकान से लाखों रुपये की बिजली की वायरिंग चुरा ली। हैरानी की बात यह है कि चोरी की सूचना 112 पर दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित मकान मालिक ने नाराजगी जाहिर की है।
बताया जा रहा है कि मकान में बिजली की फिटिंग का काम चल रहा था, इस दौरान अज्ञात चोर मौके से महंगे बिजली के तार चोरी कर ले गए। इससे मकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मकान मालिक बालेराम का आरोप है कि चोरी की जानकारी तुरंत पुलिस की 112 पर दी गई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध कार आती-जाती हुई दिखाई दे रही है।
फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सवाल यह है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस कब लगाम लगाएगी और पीड़ितों को कब इंसाफ मिलेगा। दरअसल, यह पहली वारदात नहीं है। पिछले कुछ दिनों में जिले के खरखौदा, गोहाना इलाकों में भी घरों और शिक्षण संस्थानों आदि में चोरी की 10 से ज्यादा वारदात सामने आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।