Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Three arrested in Sonipat for smuggling weapons at the behest of notorious Maya lodged in Punjab jail
{"_id":"67ee74fbdc8c0b901a0445ec","slug":"video-three-arrested-in-sonipat-for-smuggling-weapons-at-the-behest-of-notorious-maya-lodged-in-punjab-jail-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंजाब जेल में बंद कुख्यात माया के कहने पर हथियारों की तस्करी करते सोनीपत में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंजाब जेल में बंद कुख्यात माया के कहने पर हथियारों की तस्करी करते सोनीपत में तीन गिरफ्तार
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल-वे पर जाखौली टोल प्लाजा से पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किए है। पुलिस ने युवकों से आठ पिस्तौल, पांच मैगजीन व दो कारतूस बरामद किए है। युवक पंजाब जेल में बंद सोनीपत के कुख्यात बदमाश गांव कामी माया के कहने पर हथियार लेकर आए थे। माया आरोपियों के पास अपने साथी को भेजकर हथियार उठवा लेता था। उसके बाद हरियाणा व पंजाब में आपूर्ति की जाती थी।
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनकी टीम एएसआई अमित के नेतृत्व में केजीपी पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कार सवार तीन युवक उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर आएंगे। जिसके बाद जाखौली टोल प्लाजा के पास टीम ने नाकाबंदी कर दी। इसी बीच यूपी की तरफ से वैगन आर कार आती दिखाई। पुलिस ने कार को शक की बिनाह पर रोक लिया। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान गांव भिगान निवासी महक व अंकित और गांव मंडौरा निवासी रिंकू के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी कार की तलाशी ली तो आठ देशी पिस्तौल, पांच मैगजीन दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
जेल में बंद कुख्यात माया के कहने पर लाए हथियार
अजय धनखड़ ने बताया कि आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता लगा कि वह हथियार पंजाब जेल में बंद सोनीपत के कुख्यात माया के कहने पर लेकर आए थे। माया हत्या, लूट-डकैती के मामलों में नामजद रहा है। उसकी गिरफ्तार आरोपी महक के दोस्ती है। उसके चलते ही वह आरोपियों के संपर्क में आया था। आरोपियों का कहना है कि माया उनके पास अपने साथी को भेजता था जो उनसे हथियार ले जाता था।
मथुरा से लेकर आए थे हथियार
पुलिस जांच में आरोपियों ने बताया है कि वह हथियारों को मथुरा से लेकर आए थे। हथियारों को उनसे ले जाने के बाद हरियाणा व पंजाब में इनकी सप्लाई जानी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।