Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Tiranga Yatra taken out in Sonipat on occasion of 75 years of Republic Day, gave message of patriotism
{"_id":"6794afa9d5e961d3210b700c","slug":"video-tiranga-yatra-taken-out-in-sonipat-on-occasion-of-75-years-of-republic-day-gave-message-of-patriotism","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में गणतंत्र दिवस के 75 साल होने पर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में गणतंत्र दिवस के 75 साल होने पर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश
गणतंत्र दिवस के 75 साल होने पर सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया गया। यह यात्रा सुभाष चौक से शुरू हुई। सबसे पहले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
यह यात्रा कच्चे क्वार्टर, मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, मामा भाजा चौक, बस अड्डा, गीता भवन चौक, पुरखास अड्डा, शनि मंदिर, छोटूराम चौक, तिरंगा चौक, गोहाना रोड आरओबी होते हुए वापस गीता भवन चौक से रेलवे रोड पर संपन्न हुई।
सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि देश को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देश के वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में आमजन ने बढ़चढक़र भाग लेते हुए शहीदों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि युवा ही समाज को सही दिशा देता है। युवा ऊर्जावान होता है और उनको अपनी ऊर्जा समाज व राष्ट्र के निर्माण में लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन-बान और शान का प्रतीक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान को लेकर हमें हर कुर्बानी देने को तैयार रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी करोड़ों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इस दौरान अशोक खत्री, परिमल कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।