Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Tragic accident in Kundli, Sonipat: ALM dies after iron ladder comes into contact with 11kV power line while repairing wires.
{"_id":"6a6b08a3381936cad70ffeaf","slug":"video-tragic-accident-in-kundli-sonipat-alm-dies-after-iron-ladder-comes-into-contact-with-11kv-power-line-while-repairing-wires-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के कुंडली में बिजली की तार ठीक करते समय दर्दनाक हादसा, लोहे की सीढ़ी 11 केवी लाइन से टकराने से ALM की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के कुंडली में बिजली की तार ठीक करते समय दर्दनाक हादसा, लोहे की सीढ़ी 11 केवी लाइन से टकराने से ALM की मौत
सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 11 केवी रसोई फीडर की तार ठीक करने गए बिजली निगम के असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव लूना माजरा निवासी सुधीर के रूप में हुई है।
परमिट लेकर काम पर पहुंचे थे सुधीर
मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत पिछले 7 वर्षों से बिजली निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आज सुबह करीब 11:30 बजे वे पेपर मिल कॉलोनी में 11 केवी रसोई फीडर की टूटी तार को ठीक करने पहुंचे थे। काम शुरू करने से पहले उन्होंने बाकायदा पावर हाउस में कॉल करके परमिट भी लिया था।
अचानक लोहे की सीढ़ी टकराने से लगा तेज झटका
हादसा उस समय हुआ जब काम के दौरान छत पर रखी लोहे की सीढ़ी अचानक पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज 11 केवी लाइन से टकरा गई। सीढ़ी के लाइन से संपर्क में आते ही सुधीर को जोरदार करंट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।