Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Villagers staged a unique protest due to non-construction of the dilapidated Kakaroi road in Sonipat
{"_id":"679b458212463b15300871d7","slug":"video-villagers-staged-a-unique-protest-due-to-non-construction-of-the-dilapidated-kakaroi-road-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में खस्ताहाल ककरोई रोड का निर्माण न किए जाने से ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में खस्ताहाल ककरोई रोड का निर्माण न किए जाने से ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन
सोनीपत के खस्ताहाल ककरोई रोड का निर्माण न करने व पुलिया पर छोड़े गए सरिये में फंसकर बाइक सवार के गिरने के विरोध में ग्रामीणों ने वीरवार को अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला पार्षद संजय बड़वासनी व सरपंच कर्मबीर फौजी के नेतृत्व में सड़क पर ईख बोया और चारपाई बिछाकर जलपान किया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि सोनीपत-ककरोई मार्ग काफी समय से खस्ताहाल में है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण प्रशासन को अवगत करा चुके है, लेकिन अनदेखी का खामियाजा आमजन भुगत रहे है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलिया बनाने के बाद सरिये भी सड़क पर छोड़ दिए गए। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में सड़क पर बने गड्ढे नहीं भरे तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने झोटा बांधने को मजबूर होंगे।
साथ ही लोगों ने कई गांव की पंचायत करके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने का निर्णय लिया। जिससे जिलाभर की सड़कों का निर्माण किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।