Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : Government ultrasound service relying on private centers for 5 years in Charkhi Dadri
{"_id":"672a24085d971dfc380da3d1","slug":"video-government-ultrasound-service-relying-on-private-centers-for-5-years-in-charkhi-dadri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी में 5 साल से निजी केंद्रों के भरोसे सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी में 5 साल से निजी केंद्रों के भरोसे सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा
चरखी दादरी सिविल अस्पताल में पिछले पांच साल से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है। तब से ही सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा निजी केंद्रों के भरोसे है। पिछले करीब चार माह से स्वास्थ्य विभाग के पास विशेषज्ञ तो है, लेकिन सेवा शुरू करने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। पड़ताल में सामने आया कि अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने के चलते विभाग ने केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की ही वैकल्पिक व्यवस्था की हुई है। सिविल अस्पताल से पुरुष या अन्य मरीजों को रोहतक पीजीआई या भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। दरअसल, गर्भवती महिलाओं के लिए विभाग ने शहर के निजी केंद्रों से समझौता किया हुआ है। निजी केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहले गर्भवती महिला को जिला अस्पताल से पर्ची बनवाकर लानी पड़ती है और अगले दिन अस्पताल में जाकर रिपोर्ट लेनी पड़ रही है। एक दिन में छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना गर्भवती महिलाओं के लिए आसान नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।