Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Traders troubled by waterlogging approach the DC; warn of agitation if the issue is not resolved soon.
{"_id":"6a33e480af29f819680c1fe4","slug":"video-traders-troubled-by-waterlogging-approach-the-dc-warn-of-agitation-if-the-issue-is-not-resolved-soon-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान व्यापारी पहुंचे डीसी के दरबार, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान व्यापारी पहुंचे डीसी के दरबार, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। शहर में बारिश के बाद हुए जलभराव व सीवरेज व्यवस्था की बदहाली को लेकर सर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल और एसडीएम राजेश खोथ से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय पर सीवरेज की सफाई नहीं किए जाने के कारण शहर के अनेक हिस्से जलमग्न हो गए हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल, हरियाणा सर्व मंडी संघ के प्रधान रामअवतार तायल, जय सिंह पाली, कमलेश गर्ग, कांग्रेस नेता तेलुराम जांगड़ा सहित शहर के अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग जिला सचिवालय पहुंचे।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के बाद सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाने से आमजन और व्यापारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर का बुरा हाल है, लेकिन संबंधित विभाग समस्या के समाधान की ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा।
सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल और हरियाणा सर्व मंडी संघ के प्रधान रामावतार तायल ने कहा कि यदि जल्द ही जलभराव और सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वहीं एसडीएम राजेश खोथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन को समस्या की पूरी जानकारी है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।