{"_id":"68304b84f73eb062c8094ca7","slug":"video-corona-positive-case-in-yamuna-nagar-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में करवाया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला राधा स्वामी सत्संग ब्यास में हिस्सा लेने के लिए गई थी। वहीं, पर उसकी तबीयत बिगड़ी जिसे उपचार के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला मोहाली में उपचाराधीन है। कोरोना का पहला केस मिलते ही जिले में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसके अलावा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित किया गया है।
शहर निवासी करीब 51 वर्षीय महिला राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़ी हुई है। वह अपने पति के साथ एक सप्ताह पहले ब्यास में आयोजित सत्संग में हिस्सा लेने के लिए गई थी। डेरा ब्यास में महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और बुखार भी हो गया। पहले तो महिला का सामान्य उपचार किया गया परंतु महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट किया जो जांच में पॉजिटिव आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।