{"_id":"680a12deb0d59117550adca7","slug":"video-hindu-organizations-protest-in-yamunanagar-against-the-terrorist-attack-in-pahalgam-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने जलाया पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने जलाया पाकिस्तान का पुतला
पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या की घटना के विरोध में प्रतापनगर में विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध स्वरूप पाकिस्तान के पुतले को जूतों से मारा गया और सड़क पर पुतला रखकर उसका दहन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में जो आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को मौत के घाट उतारा है। वह बहुत ही शर्मनाक और कायराना हरकत है। उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अंबाला मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, महिपाल रोहिल्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप नगर अमित कुमार देवधर, सुमेर चंद वालिया,अमित धीमान,सरपंच भूड़कला अमित कुमार,सरपंच अराईयांवाला सचिन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।