{"_id":"676bf57f0c383141420a9cd9","slug":"video-minister-krishna-kumar-bedi-enumerated-government-schemes-and-advised-complainant-in-yamunanagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार की योजनाएं गिनवाकर फरियादी को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार की योजनाएं गिनवाकर फरियादी को दी नसीहत
यमुनानगर के गधौली कलां गांव के मोड पर लगे नाके का मामला बुधवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में उछला ही नहीं बल्कि फरियादी को खुद भी मंत्री के गुस्से का सामना करना पड़ गया।
दरअसल, बात तब बिगड़ गई जब गधौली कलां गांव के शिकायतकर्ता कुलदीप ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के सामने अपने ही गांव के सरपंच द्वारा टोल प्लाजा के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर गांव के मोड पर नाका लगाकर अवैध वसूली का आरोप लगाया। फरियादी ने यहां तक आरोप लगाते हुए कह दिया इस अवैध वसूली को न तो पुलिस और न ही प्रदेश सरकार रोक पा रही है।
इस मंत्री बेदी फरियादी पर भड़क गए और कहा उनकी सरकार को ऐसा न बोलिए उनकी सरकार क्या-क्या कार्य कर रही बारी-बारी से मंत्री ने फरियादी को योजनाएं गिनवाकर नसीहत देते उन्हें अपने शब्द वापस लेने को कहा। बता दें कष्ट निवारण समिति की बैठक में 19 परिवाद आए, जिनमें से 14 का निपटान और पांच को अगली बैठक के लिए लंबित रख लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।