Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
'Seva Jyoti Yatra' flagged off in Yamunanagar; Agriculture Minister Shyam Singh Rana waved the green flag.
{"_id":"6ac63a45fdbadcf55b0b7e63","slug":"video-seva-jyoti-yatra-flagged-off-in-yamunanagar-agriculture-minister-shyam-singh-rana-waved-the-green-flag-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सेवा ज्योति यात्रा का आगाज, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सेवा ज्योति यात्रा का आगाज, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिखाई हरी झंडी
यमुनानगर।
तेजली खेल परिसर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत सभा एवं जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद यात्रा को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उपस्थित लोगों ने उनके संबोधन में सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी सुनी। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना तथा लोगों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, सेवा भाव, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है। युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, मैराथन, पेंटिंग प्रतियोगिता और प्रबुद्ध सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा की अगुवाई में आयोजित हुआ। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। समापन के बाद सेवा ज्योति यात्रा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों से होकर सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। संचालन डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार ने किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, पूर्व विधायक एवं सफाई आयोग के चेयरमैन ईश्वर सिंह पलाका, एडीसी नवीन आहूजा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका, घुमंतू जाति आयोग के चेयरमैन ओमपाल, पूर्व मेयर मदन चौहान, भाजपा नेता राम निवास गर्ग, रोजी मलिक आनंद, नेपाल सिंह राणा, ऋषि पाल इंजीनियर, महामंत्री नरेंद्र राणा, मार्केट कमेटी छछरौली चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।