{"_id":"68db85b88affeb3edf0a692e","slug":"video-yamunanagar-rampage-of-stray-dogs-innocent-child-mauled-while-going-for-a-religious-ceremony-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में लावारिस कुत्तों का कहर: कंजक पूजन जाते समय मासूम को नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में लावारिस कुत्तों का कहर: कंजक पूजन जाते समय मासूम को नोचा
यमुनानगर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया है। सेक्टर-15 के एक किराये के मकान में रहने वाली उर्मिला की तीन वर्षीय सबसे छोटी बेटी कुसुम को कंजक पूजन के लिए जाते समय लावारिस कुत्तों के झुंड ने नोच लिया।
घायल बच्ची को दौड़ते हुए मां ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उर्मिला के पास पांच लड़कियां हैं, और अन्य बहनें भी पूजन के लिए जा रही थीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है, क्योंकि इलाके में कुत्तों की भरमार से कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया उन्हें भगाने की।
उर्मिला ने बताया कि वह सेक्टर-15 के एक किराये के मकान में अपने पांच बच्चों के साथ रहती हैं। मंगलवार को कंजक पूजन के अवसर पर सभी बहनें हैं, जिनमें कुसुम सबसे छोटी है जोकि पूजन स्थल की ओर जा रही थीं। रास्ते में अचानक एक झुंड लावारिस कुत्तों ने कुसुम पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच लिया।
घायल कुसुम को गोद में उठाए मां दौड़ती हुई सिविल अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने घाव साफ कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए। बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन परिवार दहशत में है।
सिविल अस्पताल परिसर में भी कुत्तों की भरमार, खतरा बरकरार
घटना के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में भी लावारिस कुत्तों की भारी संख्या है। मरीजों औ परिजनों के बीच घूमते ये कुत्ते किसी भी समय हमला कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।