{"_id":"6aa926a7f07d72c6f308e094","slug":"video-bilaspur-70-cadets-arrived-in-lathiyani-carrying-the-message-of-a-tb-free-india-and-cleanliness-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: टीबी मुक्त भारत और स्वच्छता का संदेश लेकर लठियाणी पहुंचे 70 कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: टीबी मुक्त भारत और स्वच्छता का संदेश लेकर लठियाणी पहुंचे 70 कैडेट्स
संकल्प एक्सपीडिशन-2026 के तहत अभियान के आठवें दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने मंडली से अपनी सेलिंग यात्रा शुरू की। कैडेट्स ने मंडली से डुमखर होते हुए लठियाणी बोट घाट तक बोट पुलिंग और सेलिंग की। इस दौरान कैडेट्स ने करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय की। लठियाणी बोट घाट पहुंचने के बाद कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने घाट परिसर की सफाई करते हुए कचरे को एकत्रित किया और लोगों को जलस्रोतों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। कैडेट्स ने स्वच्छ घाट, स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। उसके बाद कैडेट्स ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। सेलिंग के दौरान कैडेट्स ने रेस्क्यू ड्रिल भी की। इस अभ्यास में उन्हें पानी में किसी आपात स्थिति के दौरान घबराहट से बचते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने, पानी में संतुलन बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि संकल्प एक्सपीडिशन-2026 केवल एक सेलिंग अभियान नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से कैडेट्स में साहस, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।