{"_id":"6aa8d3bcf5283bc4e906e83a","slug":"video-two-fraudsters-arrested-in-sonbhadra-for-luring-people-with-promises-of-doubling-their-money-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पैसा दोगुना करने का झांसा देने वाले दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में पैसा दोगुना करने का झांसा देने वाले दो ठग गिरफ्तार
सोनभद्र में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को बभनी पुलिस ने सोमवार को भाटीमहुआ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये, नोट के आकार के काले पेपर के चार बंडल, तीन डिब्बियां केमिकल, फिटकरी, गम, तीन मोबाइल और काला बैग बरामद हुआ। ठगी में प्रयुक्त बाइक भी सीज की गई है।
गत रविवार को सागोबांध में अमलेश कुमार को पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी का प्रयास किया गया था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले थे। सोमवार को दोबारा ठगी की तैयारी की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी जैन प्रसाद और लक्ष्मीनारायण उर्फ परदेशी के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने 10 सितंबर को बलरामपुर में दो लोगों से 30-30 हजार रुपये ठगने की बात स्वीकार की। एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।