{"_id":"6aa8d7603b83e6dd3106035f","slug":"video-married-women-observed-nirjala-fast-on-hartalika-teej-and-prayed-for-their-husbands-longevity-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज पर निराजल व्रत रखकर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरतालिका तीज पर निराजल व्रत रखकर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु
सोनभद्र में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत जिलेभर में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। वहीं, मनचाहा वर पाने की कामना से कुंवारी कन्याओं ने भी उपवास किया। सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सोमवार की भोर में महिलाओं ने मौन रहकर स्नान किया और नए वस्त्र धारण कर सोलह शृंगार किया। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं अर्पित कीं। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान, फल और मिष्ठान का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, मंगल और पति की लंबी आयु की कामना की। रॉबर्ट्सगंज के आचार्य रविप्रकाश चौबे ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। सोमवार को शाम के वक्त जगह-जगह महिलाएं पूजन करते हुए देखी गई। हरतालिका तीज व्रत महत्व की कथा सुनीं। इसके साथ ही शिवालयों में भी दर्शन पूजन करने वाली सुहागिन महिलाओं की भीड़ अधिक रहा। रॉबर्ट्सगंज बाजार में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ की वजह से बाजार गुलजार रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।