{"_id":"6a86aeac47291004690eee31","slug":"video-bilaspur-a-massive-surge-of-devotees-at-naina-devi-on-shravan-ashtami-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: श्रावण अष्टमी पर नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: श्रावण अष्टमी पर नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब
विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में अष्टमी पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वीडियो वॉल सिस्टम के माध्यम से कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को भी माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर न्यास, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, विद्युत और परिवहन व्यवस्था सुचारु रखी गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में मंदिर भेजा जा रहा है। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से पूरे श्री नैना देवी क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।