{"_id":"682f00a9a58d20e9a00c17b8","slug":"video-bilaspur-minister-dharmani-inaugurated-the-states-first-state-level-unified-games-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: प्रदेश के पहले स्टेट लेवल यूनिफाइड गेम्स का मंत्री धर्माणी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: प्रदेश के पहले स्टेट लेवल यूनिफाइड गेम्स का मंत्री धर्माणी ने किया शुभारंभ
प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स 2024–25 का विधिवत शुभारंभ कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिलासपुर में हुआ। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर तीन दिवसीय खेलों का उद्घाटन किया। समग्र शिक्षा अभियान हिमाचल प्रदेश द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सहयोग से आयोजित इन यूनिफाइड गेम्स का उद्देश्य विशेष सक्षम और सामान्य बच्चों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जिससे समावेश, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके। प्रदेश के 10 जिलों से आए 300 से अधिक खिलाड़ी बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉचे, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स जैसी प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। खेलों का आयोजन 22 से 25 मई तक चलेगा। मंत्री ने कहा कि यह आयोजन विशेष बच्चों को आत्मविश्वास और पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रदेश सरकार समावेशी शिक्षा और खेलों को प्राथमिकता दे रही है। विशेष सक्षम बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज का युग वैश्विक प्रतिस्पर्धा का है, और हमें बच्चों को ग्लोबल मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र ने बजट में बिलासपुर में स्पोर्ट्स हॉस्टल की स्थापना की घोषणा की है। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही घुमारवीं में डिजिटल यूनिवर्सिटी ऑफ इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, स्किल एंड वोकेशनल स्टडीज़ स्थापित की जाएगी, जो युवाओं को नवीनतम तकनीकों व स्टार्टअप कल्चर से जोड़ने में सहायक होगी। फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, और इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, हिमुडा के डायरेक्टर जितेंद्र चंदेल, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, एडीसी उमाकांत ठाकुर, समग्र शिक्षा की प्रोजेक्ट ऑफिसर निशा गुप्ता, उप निदेशक रेनू कौशल सहित सभी जिलों से आए एथलीट्स, अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।