{"_id":"6676677b43867eac2d013268","slug":"video-bjp-angry-over-the-firing-incident-in-bilaspur-protested-in-the-main-market","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिलासपुर में गोलीकांड पर बिफरी भाजपा, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन, मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिलासपुर में गोलीकांड पर बिफरी भाजपा, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन, मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने की उठाई मांग
बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड को लेकर शनिवार को मुख्य बाजार में भाजपा की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही गोलीकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में अनुराग ठाकुर,राजीव बिंदल व जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। बता दें पुलिस जांच के अनुसार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड निकला है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी शूटर सन्नी गिल ने पुलिस पूछताछ में पुरंजन का नाम उगलते हुए कबूला है कि उसने सारी साजिश रची थी। पुलिस ने पुरंजन को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।