Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Prayagraj News
›
VIDEO : International Yoga Day: Practitioners from 132 countries participate in the yoga festival of Amar Ujala and Kriya Yoga
{"_id":"667548306f0a6c5477054874","slug":"video-international-yoga-day-practitioners-from-132-countries-participate-in-the-yoga-festival-of-amar-ujala-and-kriya-yoga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अमर उजाला और क्रिया योग के योग उत्सव में जुड़े 132 देशों के साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अमर उजाला और क्रिया योग के योग उत्सव में जुड़े 132 देशों के साधक
विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में अंतरराष्ट्रीय योगशाला आयोजित की गई। सुबह 8:30 बजे से इस योग उत्सव में योगगुरु स्वामी योगी सत्यम क्रिया योग ने योग का अभ्यास कराया। इस योग उत्सव से यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिये 132 देशों के लोग सीधे जुड़े।
योगी सत्यम ने कहा कि शारीरिक विकारों से बचने के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने प्राचीन और पौराणिक वट वृक्ष के नीचे आश्रम से जुड़े साधकों को योगाभ्यास कराया।
उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही हम देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। योग साधना के बल पर ही भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है। आश्रम की ओर से लाइव टेलीकास्ट किए गए योगाभ्यास शिविर से अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका समेत 132 देशों के योग साधक जुड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।