{"_id":"6784cbb6ff3db1fa200e66f2","slug":"video-himachal-team-sweating-it-out-in-luhnu-ground-for-ranji-trophy","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम ने लुहणू मैदान में किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम ने लुहणू मैदान में किया अभ्यास
रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम लुहणू मैदान में अभ्यास कर रही है। हिमाचल अपने पूल में अभी दो नंबर पर काबिज है और आगामी दो मैच के लिए खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। रविवार से टीम ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। 10 दिवसीय अभ्यास कैंप के लिए हिमाचल के 29 खिलाड़ी बिलासपुर पहुंचे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए लीग के अंतिम बचे मैच के लिए टीम चुनी जाएगी। रणजी के सीजन 2024-25 में हिमाचल ने अपने अब तक खेले पांच लीग मैचों में तीन में जीत दर्ज की है और टीम अपने पूल में नंबर दो पर है। अब 23 से 26 जनवरी को हैदराबाद और 30 जनवरी से 2 फरवरी को गुजरात के साथ मैच होगा। नॉकआउट राउंड में पहुंचने के लिए हिमाचल के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।