{"_id":"67c8089ed524c47123004b3d","slug":"video-inter-district-cricket-competition-at-luhnu-ground-of-bilaspur-kullu-gave-a-target-of-123-runs-to-kangra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिलासपुर के लुहणू मैदान में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता, कुल्लू को हराकर फाइनल में पहुंचा कांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिलासपुर के लुहणू मैदान में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता, कुल्लू को हराकर फाइनल में पहुंचा कांगड़ा
अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे सेमीफाइनल मुकाबले में कांगड़ा ने कुल्लू को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कांगड़ा के गेंदबाज अर्पित गुलेरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने दोनों पारियों में सात विकेट हासिल किए। तीसरे दिन कुल्लू ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 39 रन से आगे खेलना शुरू किया। कुल्लू की ओर से अभिनंदन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और एक छोर संभाले रखा। लेकिन दूसरी ओर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अभिनंदन 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा रित्विक ने 26 और घनश्याम ने 21 रन की पारी खेली। कुल्लू की दूसरी पारी 181 रन पर सिमट गई। कांगड़ा की ओर से इस पारी में अर्पित गुलेरिया ने पांच विकेट हासिल किए। कांगड़ा को जीत के लिए 123 रन का लक्ष्य मिला। कुल्लू के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मैच को नहीं बचा पाए। कांगड़ा ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। कांगड़ा की ओर से शौर्य सरन ने नाबाद 42, इन्नेश महाजन ने 29 और अपूर्व ने 28 रन की पारी खेली। कुल्लू की ओर से कप्तान प्रीक्षित और विजय ने दो-दो विकेट हासिल किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।