{"_id":"688083d276819a20df0dbf1c","slug":"video-krishan-lal-chandel-said-state-govt-job-training-policy-is-a-new-trap-to-dupe-unemployed-youth-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कृष्ण लाल चंदेल बोले- प्रदेश सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी बेरोजगार युवाओं को ठगने का नया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण लाल चंदेल बोले- प्रदेश सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी बेरोजगार युवाओं को ठगने का नया जाल
भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि जॉब ट्रेनी पॉलिसी को लेकर कहा कि यह नीति प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ठगने का नया जाल है। सरकार के लिए एक साल का जीवनदान मात्र। चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अब तक जो भी फैसले लिए, वे जनविरोधी रहे हैं। युवाओं को स्थायी नौकरी का सपना दिखाकर अब दो-दो परीक्षाओं और अस्थायी व्यवस्था के फेर में उलझाया जा रहा है। चंदेल ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के 12 लाख युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है। पहले युवाओं को परीक्षा देकर चयनित होना पड़ेगा, फिर दो साल तक ट्रेनिंग के नाम पर कार्य लिया जाएगा, लेकिन उसके बाद भी पक्की नौकरी की कोई गारंटी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं से स्थायी कर्मचारियों की तरह काम तो लेगी, लेकिन न उन्हें मेडिकल बिल का भुगतान मिलेगा और न ही हिम केयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ। चंदेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के उस वीडियो का जिक्र किया जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर पहली ही कैबिनेट में 1 लाख युवाओं को स्थायी नौकरी देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आउटसोर्स पॉलिसी बना पाई, न ही कोई वैकल्पिक रोजगार योजना। कहा कि इस पॉलिसी को लागू करने के लिए सरकार के पास कोई स्पष्ट फार्मूला नहीं है। यह केवल युवाओं के साथ एक मजाक है। न नियुक्ति प्रक्रिया स्पष्ट है, न ही लाभों की स्थिति। सरकार केवल शब्दों का खेल खेल रही है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।