Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
VIDEO : Rashtriya Devbhoomi Party will contest elections on all four Lok Sabha seats Rumit Thakur will contest from Hamirpur
{"_id":"65f40edacfb32cfb4e0e9be1","slug":"video-rashtriya-devbhoomi-party-will-contest-elections-on-all-four-lok-sabha-seats-rumit-thakur-will-contest-from-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव,रूमित ठाकुर हमीरपुर से लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव,रूमित ठाकुर हमीरपुर से लड़ेंगे
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की संसदीय कमेटी ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जयपाल चंदेल ने कहा कि पार्टी की संसदीय कमेटी ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा हिमाचल की अन्य तीन सीटों पर भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर एक हफ्ते के अंदर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने रूमित सिंह ठाकुर से इस बारे में पहले बात की थी और उनसे आग्रह किया कि वह इस सीट से चुनाव लड़ें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो समर्थन 2021 के आंदोलन में रूमित सिंह को दिया था, वही समर्थन एक बार फिर उन्हें दें, ताकि वह लोगों के हकों के लिए लड़ाई संसद में लड़ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।