Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Devotees will be able to have 24 hours darshan during Chaitra Navratri, a meeting was held under the chairmanship of ADC Una regarding preparations.
{"_id":"65f2f28bf9dfd869540abe87","slug":"video-devotees-will-be-able-to-have-24-hours-darshan-during-chaitra-navratri-a-meeting-was-held-under-the-chairmanship-of-adc-una-regarding-preparations","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चैत्र नवरात्रि में 24 घंटे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, तैयारियों को लेकर एडीसी ऊना की अध्यक्षता में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चैत्र नवरात्रि में 24 घंटे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, तैयारियों को लेकर एडीसी ऊना की अध्यक्षता में हुई बैठक
चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले 9 से 17 अप्रैल तक होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। ये जानकारी एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुज्जर ने मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दी। बाबा श्री माईदास सदन में आयोजित बैठक में एडीसी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि में सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। श्रदालुओं को बाबाश्री माईदास सदन, एमआरसी की पार्किंग और शंभू बैरियर पर तीन जगहों पर दर्शन पर्ची काउंटर पर दर्शन पर्ची मिलेगी। एसडीएम अंब विवेक महाजन इन मेलों में मेला अधिकारी और डीएसपी अंब वसुधा सूद पुलिस मेला अधिकारी रहेंगे। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में 400 पुलिस होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए चैत्र नवरात्रों में मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा जाएगा। इस मौके पर एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, कर्नल मुनीश कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।