{"_id":"6ac77e5c2bb943f9410a7dec","slug":"video-chamba-district-congress-committee-protests-against-chief-election-commissioner-demands-resignation-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
जिला कांग्रेस कमेटी चंबा की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार हटाओ-देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ-चुनाव आयोग बचाओ और मेरा वोट-मेरा अधिकार के नारे लगाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता सुरजीत शर्मा भरमौरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत करीब 300 सांसदों को चुनाव आयोग से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद जनता के मत और लोकतंत्र से जुड़े सवाल लेकर सांविधानिक संस्था के समक्ष पहुंचे थे। लेकिन उन्हें मिलने का अवसर नहीं दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।