{"_id":"6a86dfe18b0db9aa3904b60d","slug":"video-chamba-vacant-posts-of-doctors-and-paramedical-staff-at-bharmour-civil-hospital-will-soon-be-filled-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: भरमौर नागरिक अस्पताल में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: भरमौर नागरिक अस्पताल में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद
भरमौर (चंबा)। लोक निर्माण विभाग भरमौर के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि भरमौर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को सरकार जल्द भरने जा रही है। कहा कि भरमौर अस्पताल में पुरानी हो चुकी मशीनों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाकर आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने के लिए चंबा अथवा अन्य स्थानों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भरमौर क्षेत्र में जल्द ही एक विशेष मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें नामी अस्पतालों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवाएं प्रदान करेगी। कैंप की तिथि जल्द निर्धारित कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज पर भी निशाना साधा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।