Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
VIDEO : District level sports competition of industrial training institutes concluded in Chamba, 400 players participated
{"_id":"65fd3228916029d3320fa3c5","slug":"video-district-level-sports-competition-of-industrial-training-institutes-concluded-in-chamba-400-players-participated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 400 खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 400 खिलाड़ियों ने लिया भाग
17वीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के पुरुष प्रशिक्षुओं की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि एएसपी शिवानी मेहला मौजूद रहीं। जबकि, विशेष अतिथि के रूप में लचोड़ी आईटीआई के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने शिरक्त की। मुख्यातिथि एएसपी शिवानी मेहला ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद स्पर्धाओं में भी बेहतरीन मुकाम हासिल करने की बात कही। विशेष अतिथि राहुल राठौर ने अपने संबोधन में आईटीआई चंबा द्वारा शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार रहे युवाओं के उदाहरण देकर अन्य प्रशिक्षुओं को भी पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर आगे बढ़ने की बात कही। इसके बाद आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि और विशेषअतिथि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिलास्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बता दें कि जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न आईटीआई के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।