{"_id":"667d5f47d1fb5d034d002805","slug":"video-project-advisory-committee-meeting-held-at-kilad-in-pangi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पांगी घाटी के किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक, विकासात्मक कार्यों की हुई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पांगी घाटी के किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक, विकासात्मक कार्यों की हुई समीक्षा
पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में राजस्व बागवानी तथा जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में पांगी घाटी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान खर्च किए जा रहे 44 करोड़ के बजट का अवलोकन करते हुए विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। जनजातीय मंत्री ने सरकार की लाभकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और क्षेत्रवासियों को जागरूक करने के लिए पशुपालन, स्वास्थ्य, क़ृषि और बागवानी तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह घाटी की अलग-अलग पंचायतों में जाकर जागरूकता शिवरों का आयोजन करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए लोगों से दूर दराज क्षेत्रों के बच्चों को घाटी के छात्रावास सुविधा संपन्न विद्यालयों में भेजनें का आग्रह किया और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को किलाड़ क्षेत्र में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए व घाटी में चल रही जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।