{"_id":"667c0a643d4e690ac10a4d01","slug":"video-tribal-fair-organized-in-chambas-bachat-bhawan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा के बचत भवन में जनजातीय मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय सहकारी विपणन विकास फेडरेशन के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में ट्राइबल आर्टिसन एंपैनलमेंट मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र से संबंधित लोगों की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों तथा स्थानीय उपज को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए जनजातीय सहकारी विपणन विकास फेडरेशन की ओर से यह आयोजन किया गया। बताया कि यह आयोजन 28-29 जून को चौरासी परिसर भरमौर में किया जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई को पांगी में मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को अपने कलात्मक कौशल दिखाने तथा आर्थिक सशक्तीकरण के लिए उद्यमिता विकास को लेकर प्रोत्साहित करनाहै। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान प्रतिभाशाली कारीगरों के शिल्प कौशल के तहत तैयार उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज को विशेषज्ञ अधिकारियों की ओर से सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके साथ उत्पादों के डिजाइन एवं कौशल विकास को लेकर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बताया कि जनजातीय क्षेत्र के उत्कृष्ट उत्पादों एवं स्थानीय उपज को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने सहित जनजातीय सहकारी विपणन विकास फेडरेशन के देशभर में स्थापित बिक्री केंद्रों में रखा जाएगा। इस मौके पर फेडरेशन के आरएम मयूर गुप्ता, एरिया मैनेजर शांतनु सहारन, राजेश्वर तोमर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।