{"_id":"667a9edb88ccd53f16082180","slug":"video-bharata-napal-sama-para-kavaca-sa-oura-kaugdha-haga-sarakashha-aautapasata-para-tanata-haga-tharaga-oura-sapaha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारत-नेपाल सीमा पर 'कवच' से और कड़ी होगी सुरक्षा, आउटपोस्ट पर तैनात होंगे दरोगा और सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारत-नेपाल सीमा पर 'कवच' से और कड़ी होगी सुरक्षा, आउटपोस्ट पर तैनात होंगे दरोगा और सिपाही
लखीमपुर खीरी जिले में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा ने एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट, वन विभाग की टीम, नेपाल की एपीएफ फोर्स, क्षेत्राधिकारी पलिया व थाना प्रभारी संपूर्णानगर निराला तिवारी के साथ नेपाल राष्ट्र के मार्ग स्थित केमा बैरियर आजाद नगर घोला का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि व नेपाल के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। एसपी ने भारत-नेपाल बॉर्डर के मार्गों पर स्थापित बैरियर व नाका पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर भारत नेपाल राष्ट्र की सीमा को जोड़ने वाले अन्य मार्गों, पगडंडी, कच्चे व पक्के रास्तों पर तस्करी करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।