Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
VIDEO : Dr. Rajiv Bindal said Many leaders of Himachal Phad to go to jail during the emergency declared in the country
{"_id":"667ad14eb6d1134d4b0bb08d","slug":"video-dr-rajiv-bindal-said-many-leaders-of-himachal-phad-to-go-to-jail-during-the-emergency-declared-in-the-country","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डॉ. राजीव बिंदल बोले- देश में घोषित हुए आपातकाल में हिमाचल के कई नेताओं को भी जाना पड़ा था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डॉ. राजीव बिंदल बोले- देश में घोषित हुए आपातकाल में हिमाचल के कई नेताओं को भी जाना पड़ा था जेल
भारत के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन एक काला दिन था। कांग्रेस सरकार ने अपनी राजगद्दी बचाने के लिए इस दिन देश में आपातकाल (एमरजेंसी) घोषित किया था। हिमाचल के कई नेताओं को भी इसके विरोध के चलते जेल जाना पड़ा था। उक्त दिनों को याद करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इस दौरान कई प्रकार की यातनाएं सहनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि युवाओं को आपातकाल का समय हमेशा याद रखना चाहिए क्योंकि अगर लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी देश आगे बढ़ पाएगा। बिंदल ने इस दौरान उस समय आपातकाल का विरोध करने के चलते जेल में बिताए अपने साढ़े 4 महीनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि वह करनाल की जेल में साढ़े 4 महीने रहे और उन पर ऐसा कानून लागू कर मामला दर्ज किया गया कि जेल से बाहर निकाला मुश्किल लग रहा था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की दुहाई दे रही है, लेकिन 1975 में कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई है। जिसे देश कभी नही भूल सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।