{"_id":"65f54e951304d9108101ee69","slug":"video-worker-union-demonstrated-outside-napc-chamera-project-administrative-building-in-chamba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा में एनएपीसी चमेरा प्रोजेक्ट प्रशासनिक भवन के बाहर वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा में एनएपीसी चमेरा प्रोजेक्ट प्रशासनिक भवन के बाहर वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन
एनएचपीसी चमेरा चरण द्वितीय और तृतीय वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सीटू के बैनर तले चमेरा चरण द्वितीय के प्रशासनिक भवन के बाहर शनिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। चमेरा-द्वितीय वर्कर यूनियन के प्रधान अयूब खान, उपप्रधान फारूख मोहम्मद, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, संगठन मंत्री यशपाल, सदस्यों में दलीप, हैदर अली, पंकू, सुरेंद्र कुमार, कमल कुमार और विपिन ने बताया कि चमेरा प्रबंधन की ओर से चंपा देवी को 31 जनवरी को नौकरी से निकाल दिया गया है। आधार कार्ड में चंपा देवी की उम्र 58 वर्ष होना इसका कारण बताया है। जबकि, पंचायत रिकॉर्ड और आयु प्रमाण पत्र में इनकी उम्र 54 साल है। जबकि, एनएचपीसी के मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 60 वर्ष तक कर्मचारी कार्य कर सकता है। इस बारे में तमाम जरूरी दस्तावेज एनएचपीसी प्रबंधन व संबधित ठेकेदार को उपलब्ध करवाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।