{"_id":"65f41b3ec057476b200e438f","slug":"video-parava-vathhayaka-ka-ghara-nakatha-javara-samata-30-lkha-ka-cara-aagana-oura-mathana-ma-paugdha-mal-tha-ravalvara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व विधायक के घर नकदी-जेवर समेत 30 लाख की चोरी, आंगन और मैदान में पड़े मिले दो रिवॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व विधायक के घर नकदी-जेवर समेत 30 लाख की चोरी, आंगन और मैदान में पड़े मिले दो रिवॉल्वर
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के घर चोरी हो गई। चोरों ने बृहस्पतिवार रात वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस जांच पड़ताल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
धौरहरा के पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का ईसानगर क्षेत्र के बेलतुआ गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुसे थे। उन्होंने नकदी-जेवर समेत काफी सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग जागे तो घर में सामान बिखरा पड़ा देखा। तब उन्हें जानकारी हुई। पूर्व विधायक के मुताबिक घर से 10 लाख रुपये की ज्वैलरी और 20 लाख रुपये नकदी चोरी हुई है। चोरों ने कमरे से दो रिवॉल्वर भी उठा लिए थे। बाद में चोरों ने दोनों रिवॉल्वर घर के बाहर फेंक दिए। एक रिवॉल्वर मैदान से बरामद हुआ, दूसरा आंगन में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह ने चोरी की घटना की गहनता से जांच कर मामले का जल्दी ही खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।