{"_id":"65f44b171e884c4c3a0b0b5c","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-lashed-out-at-the-rebels-saying-the-public-will-not-forgive-traitors","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागियों पर बरसे मुख्यमंत्री सुक्खू, बोले-गद्दारों को माफ नहीं करेगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागियों पर बरसे मुख्यमंत्री सुक्खू, बोले-गद्दारों को माफ नहीं करेगी जनता
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि जो राजनीतिक दल लोकतांत्रिक प्रणाली को धन-बल से कमजोर कर रहे हैं, उन्हें लोकतंत्र के महापर्व पर करारा जवाब दें। वह कांग्रेस के छह बागी विधायकों पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह विधायक पार्टी चिह्न से चुनाव जीतकर आए थे। अगर कांग्रेस पार्टी का चिह्न न होता तो कभी विधायक नहीं बनते। इन छह विधायकों ने रात को हमारे साथ खाना खाया और सुबह नाश्ता भी साथ किया, लेकिन अपना वोट भाजपा को दिया। ऐसे गद्दारों को जनता कभी साफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहन नलाटी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ वोट करने वाले बागी विधायकों की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कहा कि उन्हें कौन नियंत्रित कर रहा है। धन-बल से लोकतंत्र की हत्या करने वालों के कारनामे जगजाहिर हुए हैैं। उनके मंसूबे हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में सफल नहीं होंगे, क्योंकि यहां की जनता कभी अपना ईमान नहीं बेचेगी। प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।