{"_id":"65f3f010df1ffd73c006dca9","slug":"video-on-the-last-day-of-mahashivratri-festival-dev-adi-brahma-circled-mandi-city-and-tied-the-security-car","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन देव आदि ब्रह्मा ने मंडी शहर की परिक्रमा कर बांधी सुरक्षा कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन देव आदि ब्रह्मा ने मंडी शहर की परिक्रमा कर बांधी सुरक्षा कार
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 12:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को को उत्तरशाल घाटी के देव आदिब्रह्मा ने शहर की खुशहाली के लिए सुरक्षा कार बांधी। सुरक्षा कार बांधकर शहर के लोगों और महाशिवरात्रि महोत्सव में आने वालों की सुरक्षा का वादा भी किया। इस दौरान पूरे मंडी शहर की परिक्रमा की। परंपरा के अनुसार देवलुओं ने जौ के आटे को गुलाल की तरह हवा में उड़ाकर बुरी शक्तिओं के दूर रहने का आह्वान किया। सुरक्षा कार को लेकर मान्यता है कि इससे मंडी शहर पर बुरी शक्तिओं और आपदाओं का साया नहीं पड़ता है। महाशिवरात्रि के दौरान जनपद के कई वरिष्ठ देवी-देवता रियासतकाल से ही अपनी भागीदारी निभाते आए हैं। इनमें उत्तरशाल के देव आदिब्रह्मा की भूमिका अहम मानी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।