{"_id":"65f3edd68121d0a18d0890bf","slug":"video-bthaya-ka-canava-mathana-ma-utara-shavapal-yathava-bl-bugdha-ghamada-ma-ha-bhajapa-kachha-bha-kara-sakata-ha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं के चुनावी मैदान में उतरे शिवपाल यादव, बोले- बड़े घमंड में है भाजपा, कुछ भी कर सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं के चुनावी मैदान में उतरे शिवपाल यादव, बोले- बड़े घमंड में है भाजपा, कुछ भी कर सकती है
लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार दोपहर बदायूं पहुंचे। पहले नौशेरा स्थित बालाजी मंदिर में मत्था टेका फिर लालपुल पर बड़े सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाई और चादरपोशी की। यहां वे पार्टी के पदाधिकारियों से मिले और अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।
लोकसभा चुनाव में अपना अभियान शुरू करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उझानी में पत्रकारों से हुई बातचीत में भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से सत्ता में होने के कारण भाजपा घमंड में है। कुछ भी कर सकती है। कह सकती है। 10 वर्षों में सबको भाजपा का सच समझ में आ गया है। इस बार उन्हें जवाब मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।