Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Before the fairs at religious places, police are not alert at the entry point of Una district, vehicles are entering without checking
{"_id":"65f3e9d52e4705f7340c176d","slug":"video-before-the-fairs-at-religious-places-police-are-not-alert-at-the-entry-point-of-una-district-vehicles-are-entering-without-checking","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धार्मिक स्थलों पर मेलों से पहले ऊना जिला के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस सतर्क नहीं , बिना जांच दाखिल हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धार्मिक स्थलों पर मेलों से पहले ऊना जिला के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस सतर्क नहीं , बिना जांच दाखिल हो रहे वाहन
प्रसिद्ध धर्मिक स्थलों मां चिंतपूर्णी मंदिर, बाबा बालक नाथ, डेरा बाबा बड़भाग सिंह में मेले शुरू होने से पहले जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सख्ती करने के दावे तो किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। ऊना में दाखिल होने के लिए प्रमुख सड़क मार्गों में एक होशियारपुर-ऊना सड़क पर बिना जांच व रोक-टोक के वाहन दाखिल हो रहे हैं। इस मार्ग पर पंडोगा गांव में बने बैरियर पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं है। इससे सवारियों को लेकर आने वाले वाहन बिना जांच के प्रदेश में पहुंच रहे हैं। वहीं खनन सामग्री लेकर भी वाहन पंजाब की ओर जाते हैं, उनके दस्तावेज तक नहीं जांचे जा रहे। यही स्थिति लकड़ लेकर होशियारपुर की ओर जाने वाले वाहनों को लेकर है।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मेलों को ध्यान में रखते हुए पुलिसबल संवेदनशील इलाकों में तैनात की जाएगी। इसमें पंजाब पुलिस के साथ मिलकर समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मालवाहन वाहनों में सफर न करें। ऐसा पाए जाने पर उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।