{"_id":"65f3f641262c598f6c05ca6b","slug":"video-beeo-in-kullu-shared-knowledge-on-childrens-intellectual-development-and-community-development","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुल्लू में बीईईओ को बच्चों के बौद्धिक विकास और सामुदायिक विकास पर बांटा ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुल्लू में बीईईओ को बच्चों के बौद्धिक विकास और सामुदायिक विकास पर बांटा ज्ञान
प्री प्राइमरी कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा द्वारा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय मार्गदर्शक एवं निरीक्षण कार्यशाला का आयोजन देवसदन कुल्लू के सभागार में किया जा रहा है। यह कार्यशाला 17 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के तीसरे दिन बीईईओ ने बच्चों में बौद्धिक विकास कैसे करें, इसकी विशेष जानकारी ली और सामुदायिक विकास पर प्रशिक्षण लिया। इस कार्यशाला में सभी 12 जिलों के सभी 140 शिक्षा खंडों के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रीप्राइमरी कार्यक्रम से संबंधित बच्चों को खेल विधि के माध्यम से पढ़ा रहे शिक्षकों को सहयोग यानि मार्गदर्शन विषय पर क्षमता विकास किया जाएगा। इस दौरान राज्य प्री-प्राइमरी समन्वयक दिलीप वर्मा, जिला समन्वयक कविता आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।