{"_id":"6a86adaf4e6e043e2d045d65","slug":"video-dharamshala-abvp-protests-against-fee-hike-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में विशाल प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव बहाल करने और प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की मांग भी प्रदर्शन के दौरान प्रमुखता से उठाई। एबीवीपी का कहना है कि फीस वृद्धि से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, छात्र संघ चुनाव लंबे समय से नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का मंच नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।