{"_id":"6a43ed77099ae1cbd4045703","slug":"video-after-the-awareness-run-mp-anurag-thakur-carried-out-a-cleanliness-drive-at-the-childrens-park-in-hamirpur-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जागरूकता दौड़ के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जागरूकता दौड़ के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में की साफ-सफाई
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के उपलक्ष्य में मंगलवार को हमीरपुर फिट इंडिया के रंग में रंग गया। इस दाैरान आयोजित जागरूकता दौड़ में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति का संदेश दिया। जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर की ओर से स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक एकता और फिट इंडिया मूवमेंट को समर्पित जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। अनुराग ठाकुर ने आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, जिला ओलंपिक संघ, स्वयंसेवकों और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जागरूकता दौड़ के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद ने चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में सफाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।