{"_id":"6623948558781a68a60a8c45","slug":"video-anurag-thakur-said-congress-is-dreaming-of-mungeri-lal-by-claiming-to-return-to-power","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बोला जुबानी हमला
सत्ता वापसी का दावा कर कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कांग्रेस 40 और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही है। सुजानपुर में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 में भी कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही थी लेकिन पीएम मोदी का नाम और काम बोलता है। अनुराग ठाकुर ने एक दफा फिर 400 सीट पार के दावे को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस 40 सीट पार और भाजपा 400 सीट पार की चुनावी लड़ाई लड़ रही है। पहले चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेस जब ईवीएम पर आरोप लगा रही है। चुनाव में हार होती देख अब ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर ठीकरा फोड़ने का कार्य किया जा रहा है। तमिलनाडु में सत्ता का दुरूपयोग कर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम और भय फैला रहे हैं। भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार में बाबा साहब अंबडेकर का नाम ऊंचा किया है। उनके नाम से पंच तीर्थ भी बनाए गए। उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया। कांग्रेस ने तो उन्हें अपमानित और प्रताड़ित कर चुनाव हरवाने का कार्य किया था। गांधी परिवार से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने संविधान में बदलाव किए। लोकतंत्र का कत्ल करने का कार्य कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने संविधान में 62 दफा संशोधन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से नेताओं का पलायन जारी है। कांग्रेस का पाप का घड़ा भर गया है। कांग्रेस में संकट बढ़ गया है और राहुल गांधी पार्टी को नहीं बचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनका अपना परिवार और पार्टी भ्रष्ट्राचार में डूबे हैं, वह इंडी अलांयस में हैं। पीएम मोदी ने पाई-पाई बचाकर देश की भलाई में लगाई है। सबसे अधिक नौंटकी करने वाला दल आम आदमी पार्टी है। आप सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर लगभग सभी मंत्री जेल में हैं। जेल से जमानत के लिए बहाने ढूंढे जा रहे हैं। पंजाब और दिल्ली के लोगों पर दया आती है जोकि आम आदमी पार्टी की तरफ से ठगे गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों की पाई-पाई बचाकर महिला कल्याण के लिए लगाई है। भारत की बेटियां आज अहम योगदान दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।